फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Tourism development gets Rs. 400 crores, heritage will have many more days

Mahoba News: पर्यटन विकास को मिले 400 करोड़, धरोहरों के बहुरेंगे दिन

Thu, 20 Feb 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tourism development gets Rs. 400 crores, heritage will have many more days
महोबा। प्रदेश सरकार का बजट पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। बजट में शासन की ओर से पर्यटन विकास के लिए चार सौ करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसका सीधे तौर पर जिले की ऐतिहासिक धरोहरों को लाभ मिलेगा। इन धरोहरों के दिन बहुरेंगे।
विज्ञापन

जनपद महोबा में ऐतिहासिक धरोहरों की कोई कमी नहीं है। बाजीराव-मस्तानी के अमर प्रेम से जुड़े जैतपुर के मस्तानी महल, कुलपहाड़ के सेनापति महल आदि में पर्यटन विकास के लिए कार्य कराए जाएंगे। इससे जिले के पर्यटन विकास को पंख लगेंगे। साथ ही जनपद में देशी-विदेशी सैलानियों की आमद बढ़ेगी। मस्तानी महल व सेनापति महल को दोबारा विकासित किए जाने को लेकर शासन स्तर से पहल की जा रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में भी इन धरोहरों का विकास कराए जाने के प्रस्ताव पर मोहर लगी थी। अब बजट में भी पर्यटन विकास के लिए धनराशि की व्यवस्था किए जाने से यहां तेजी से विकास कार्य होंगे। इससे पर्यटन विकास जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो आने वाले विदेशी पर्यटक जैतपुर के मस्तानी महल, कुलपहाड़ के सेनापति महल पहुंचेंगे। पर्यटन विकास से स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। साथ ही ग्रामीण पर्यटन विकास के लिए चिह्नित किए गए पांच गांवों में भी विकास कार्य होंगे। सैलानियों के ठहरने के लिए स्टे होम की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
लालता प्रसाद साहू का कहना है कि बजट में पर्यटन विकास के लिए अलग से धनराशि की व्यवस्था की घोषणा कर सरकार ने बेहतर निर्णय लिया है। जिले में ऐतिहासिक धरोहरों की कोई कमी नहीं है। अब धरोहरों का विकास होगा और महोबा में पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा।

-------------
देवेंद्र प्रजापति कहते हैं कि जिले की धरोहरों को पर्यटन विकास के हिसाब से विकसित किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। सरकार ने बजट में धरोहरों के विकास के लिए धनराशि की व्यवस्था की है। इससे ऐतिहासिक किलों व महलों का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed