फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Toed own the village group drinking water schemes

दम तोेड़ रही ग्राम समूह पेयजल योजना

Thu, 03 Mar 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Thu, 03 Mar 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Toed own the village group drinking water schemes
 बुंदेलखंड में सूखे के चलते जल निगम की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से तैयार  ग्राम समूह पेयजल योजना बेकार साबित हो रही है। कस्बे के इकलौते बेलासागर तालाब के  सूख जाने से किसानों को पानी देने वाली यह योजना बेमतलब है।
विज्ञापन

बेलासागर से 23 गांवों में पानी की आपूर्ति के लिए यह योजना बनाई गई थी।

तालाब के सूख जाने से योजना दम तोड़ गई है। इलाकाई  किसानों को बेलासागर तालाब से पानी की आपूर्ति देने के  लिए करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया यह प्लांट असफल साबित हो रहा है। जैतपुर के किसान देवकी नंदन, अशोक कुमार, जुगरू अहिरवा, इच्छाराम, सेवाराम अनुरागी, देशराज अनुरागी  का कहना है कि तालाब से किसानों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 1983-84 में यह प्लांट जल निगम ने जल संस्थान को हस्तांतरित कर दिया था। 23 गांवों में जलापूर्ति के सापेक्ष केवल सात गांवों  में ही जलापूर्ति हो पा  रही है। 15 गांवों की पाइप लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। जल संस्थान के अवर अभियंता एनपी चौहान का कहना है कि बेलासागर तालाब से प्रतिदिन दो एमएलडी पानी खर्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तालाब में पानी कम होने से  मई तक ही पानी मिलने की संभावना है। हाल ही में 11 करोड़ रुपये  की लागत से फिल्टर प्लांट जल निगम ने बनवाया है। इसका  किसानों को लाभ मिलेगा। क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को बदलने के बारे में जल निगम के सहायक अभियंता सुनील तिवारी का कहना है कि  नई पाइप लाइन  डालने के लिए कार्य योजना बनाकर शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed