फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Today, Karwa Chauth, Sajengi Suhagine for Sajna

Mahoba News: करवा चौथ आज, सजना के लिए सजेंगी सुहागिनें

Fri, 10 Oct 2025 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Today, Karwa Chauth, Sajengi Suhagine for Sajna
महोबा। पति-पत्नी के प्रेम के प्रतीक करवा चौथ का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। पर्व के एक दिन पहले महिलाओं ने बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी की। पूरे दिन ब्यूटी पॉर्लरों में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओंं की भीड़ नजर आई। इस बार कुछ सुहागिनों ने रजवाड़े गहनों की बुकिंग की है। करवा चौथ पर महिलाएं रजवाड़ा गहनों के साथ सोलह श्रृंगार करेंगी।
विज्ञापन

करवा चौथ को लेकर शहर के ब्यूटी शॉप्स, ज्वेलरी स्टोर्स और कॉस्मेटिक दुकानों पर भीड़ रही। महिलाओं ने मैचिंग चूड़ियां, बिंदी, नेल पॉलिश और डिजाइनर ज्वेलरी की भी खरीदारी की। साथ ही ऑनलाइन भी करवाचौथ श्रृंगार किट मंगवाए। कास्मेटिक विक्रेता दिलीप ने बताया कि इस बार एक सप्ताह पहले से ही महिलाओं ने श्रृंगार सामग्री की खरीदारी शुरू की। करवाचौथ स्पेशल गिफ्ट हैम्पर्स, रेड थीम मेकअप सेट और पारंपरिक ज्वेलरी बॉक्स की मांग सबसे ज्यादा रही। ब्यूटी पॉर्लर संचालिका निधि रावत ने बताया कि मेहंदी की बुकिंग फुल है। अधिकांश महिलाओं ने मेहंदी लगवा ली है जबकि कुछ महिलाएं पर्व के दिन मेहंदी के साथ रजवाड़ा गहनों में सजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed