फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   To trap her husband, the wife lured him with money and got her partner shot follow up

Mahoba News: पति को फंसाने के लिए पत्नी ने रुपयों का लालच देकर साथी पर चलवाई थी गोली फॉलोअप

Tue, 02 Jan 2024 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
To trap her husband, the wife lured him with money and got her partner shot
follow up

विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर तीन दिन पहले युवक को गोली मारे जाने के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पति को फंसाने के लिए पत्नी ने रुपयों का लालच देकर साथी पर गोली चलवाई थी। षड़यत्र और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ।



नई दिल्ली के रणजीत नगर निवासी आकांक्षा शेट्टी शहर के एक होटल से 30 दिसंबर की रात कार से चालक और अपने साथी वीरेंद्र उर्फ वीरू के साथ जा रही थी। हाईवे पर श्रीनगर पेट्रोल पंप के पास वीरू को गोली लगी थी। पैर में गोली लगने पर उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। घटना के अगले दिन आकांक्षा ने अपने पति शंकर सैनी व एक अज्ञात पर षड्यंत्र के तहत जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में मामला उलटा पाया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष श्रीनगर विनोद कुमार ने बताया कि आकांक्षा ने स्वयं अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। पति को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए उसने चालक मुस्लिम, वीरू तिवारी व दानिश जफर के साथ मिलकर वीरू को 40 से 50 हजार रुपये का लालच दिया। तब दानिश ने आकांक्षा के कहने पर वीरू के पैर में गाेली मारी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। पुलिस ने दानिश के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed