फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three victims of online fraud get back Rs 1.66 lakh

Mahoba News: ऑनलाइन धोखाधड़ी के तीन पीड़ितों को वापस मिली 1.66 लाख रुपये

Sat, 09 May 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 09 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three victims of online fraud get back Rs 1.66 lakh
महोबा। ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए तीन लोगों से ठगे गए एक लाख 66 हजार रुपये साइबर थाना पुलिस की मेहनत से पीड़ितों को वापस मिले हैं।
विज्ञापन

महोबा निवासी दौलत सिंह ने ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि साइबर अपराधियों ने उससे 80 हजार रुपये की ठगी की है। इसी तरह महोबा निवासी तारिक मंसूरी ने 65 हजार रुपये और कुलपहाड़ निवासी उत्तम सिंह ने 21 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत की थी। साइबर थाना पुलिस ने तीनों मामलों की जांच करते हुए संंबंधित बैंक व डिजिटल माध्यमों के जरिए समन्वय स्थापित कर तीनों पीड़ितों की पूरी रकम उन्हें वापस दिलाई। इससे पीड़ितों को राहत मिली। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक गुलाब त्रिपाठी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति फोन पर किसी भी व्यक्ति को ओटीपी, एटीएम नंबर, एटीएम पिन, बैंक की जानकारी साझा न करें। धोखाधड़ी होने पर तत्काल एनसीआरपी पोर्टल या हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed