{"_id":"686966cd582eae8f7309d1fd","slug":"three-vehicles-were-seized-arto-sent-the-children-to-school-in-his-own-vehicle-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-115869-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तीन वाहन सीज, एआरटीओ ने बच्चों को अपने वाहन से भेजा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तीन वाहन सीज, एआरटीओ ने बच्चों को अपने वाहन से भेजा स्कूल
Sat, 05 Jul 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
महोबा। नियमों का पालन न करने वाले स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग के अधिकारियों की निगाह टेढ़ी हो गई हैं। एआरटीओ दयाशंकर ने अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की चेकिंग की। कागजात व फिटनेस न मिलने पर उन्होंने तीन स्कूली वाहनों को सीज किया। साथ ही स्कूली बच्चों को अपने वाहन से स्कूल पहुंचाया।
एआरटीओ दयाशंकर ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्कूली वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान वाहनों के कागज व फिटनेस देखी। तीन वाहन बिना कागज व फिटनेस के संचालित मिले। चालकों को चेतावनी देते हुए वाहनों का सीज किया जबकि एक स्कूली वाहन का चालान किया गया। इस दौरान वाहन सीज होने पर उनमें सवार बच्चों को उन्होंने स्वयं अपने वाहन से उनके स्कूल पहुंचाया। एआरटीओ का कहना है कि सड़क पर दौड़ने वाले स्कूली वाहनों को परिवहन नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा। लापरवाही बरतने वाले वाहनों का चालान व सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।