फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three policemen, including the absconding IPS, will be tightened in mahoba

महोबा: फरार आईपीएस समेत तीन पुलिसकर्मियों पर और कसेगा शिकंजा

Wed, 18 Nov 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three policemen, including the absconding IPS, will be tightened in mahoba
महोबा। क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत और भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे आईपीएस मणिलाल पाटीदार, इंस्पेक्टर देवेंद्र शुक्ला व सिपाही अरुण यादव के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है। एडीजी ने कहा कि अगर आरोपी जल्द खुद को कानून के हवाले नहीं करते हैं, तो इन पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना की धारा में कबरई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में अपराध समीक्षा की बैठक में आए प्रयागराज जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश ने क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में कहा कि आरोपी तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार समेत तीन पुलिसकर्मी फरार हैं।
विज्ञापन

तीनों की गिरफ्तारी के लिए मामले की जांच कर रहे प्रयागराज के एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा टीम के साथ मणिलाल पाटीदार के राजस्थान, इंस्पेक्टर देवेंद्र शुक्ला के जालौन और सिपाही अरुण के इटावा स्थित घरों के साथ ही कई संभावित स्थानों पर दबिश दे रहे हैं, लेकिन कोई हाथ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट तीनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की की नोटिस भी जारी कर चुकी है। एडीजी ने कहा कि यदि आरोपी खुद को जल्द कानून के हवाले नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मामला कबरई थाने में ही दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद कोर्ट से आदेश लेकर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed