{"_id":"64f62ebcf2fd70b151051525","slug":"three-missing-women-from-maharashtra-came-to-mahoba-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-1354-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: महोबा आईं महाराष्ट्र की तीन महिलाएं लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: महोबा आईं महाराष्ट्र की तीन महिलाएं लापता
Tue, 05 Sep 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
महोबा। महाराष्ट्र से धार्मिक स्थल महोबा आईं तीन महिलाएं एक मासूम बच्चे के साथ लापता हो गईं। दो दिन बाद भी उनका कोई सुराग न लगने पर परिजनों ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। महाराष्ट्र के अशोकनगर वर्धा निवासी जोगिंदर बाबू ने बताया कि वह एक सितंबर को मस्ताना बाबा की दरगाह में बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए परिवार के साथ आया था। उसकी पत्नी शिवांगी व परिवार की राखी और चांदनी मुंडन कार्यक्रम के लिए सामग्री खरीदने गई थीं। जिसके बाद वापस नहीं लौटीं। शिवांगी अपने साथ डेढ़ माह का बच्चा भी लिए हैं। कई स्थानों पर खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। बताया कि दूसरे प्रांत के होने के चलते वह जिले की भाषा भी पूरी तरह नहीं समझ पा रहे हैं। पीड़ित ने तीनों महिलाओं व मासूम बच्चे की बरामद कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
-- -- -- --
विज्ञापन