Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three-day district level badminton competition from today

Mahoba News: तीन दिवसीय जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से

Thu, 05 Nov 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three-day district level badminton competition from today
महोबा। राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन प्रशिक्षण ले रहे बालक-बालिकाएं अब जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता पांच, छह और सात नवंबर को खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी, बैडमिंटन, लंबी कूद, ऊंची कूद, एथलेटिक्स आदि खेलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहे हैं। इसमें सफल खिलाड़ी मंडल, प्रदेश और देश स्तर पर प्रतिभाग करते हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि स्टेडियम में समय-समय पर प्रशिक्षकों से स्थानीय बालक व बालिकाएं प्रशिक्षण लेते हैं। इनके कौशल को निखारने के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बालक-बालिकाओं के बीच विभिन्न मुकाबले खेले जाएंगे। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बालक-बालिकाएं आधार कार्ड की फोटोकॉपी लाकर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed