फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Three Corona positive, including two real brothers

दो सगे भाई समेत तीन कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Tue, 09 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three Corona positive, including two real brothers
महोबा। शहर में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पीड़ितों का घर सैनिटाइज कराया। संक्रमितों को एंबुलेंस से बांदा भेज दिया गया है। परिजनों को होम क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन

सुभाषनगर निवासी दो सगे भाई क्रमश: 30 और 24 वर्षीय दिल्ली में मजदूरी करते रहे। छह जून को दिल्ली से लौटने के बाद महोबा आए। जहां पर दोनों भाई की जांच कराने के बाद होम क्वारंटीन करा दिया गया। मंगलवार को दोनों भाइयों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों को एंबुलेंस से बांदा भेज दिया। इस हॉटस्पॉट इलाके में बेरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए। जिले में अब तक कुल 23 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। मौके पर पहुंचकर उपजिलाधिकारी राजेश यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ हॉटस्पॉट इलाके को सैनिटाइज कराया। पुलिस बल तैनात कर दी गई। अधिकारियों ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। वहीं, देर रात एक और युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। यह युवक चरखारी कोतवाली के इमलिया डांग निवासी प्रवासी श्रमिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed