{"_id":"69fe2e04fe008742e10b0564","slug":"three-accused-arrested-in-police-encounter-two-shot-in-the-leg-mahoba-news-c-12-1-knp1008-1517356-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
Sat, 09 May 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 09 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी और स्वाट टीम ने अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह के सदस्यों को बृहस्पतिवार की देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी जबकि एक आरोपी को घेराबंदी करके पकड़ा गया। आरोपियों के पास से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत तीन संदिग्ध ट्रैक्टर, दो तमंचे व चार कारतूस बरामद किए।
कोतवाली चरखारी क्षेत्र के रायनपुर निवासी दीनदयाल ने एक मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली 30 अप्रैल की रात चोरी हो गया है। पुलिस ने चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थीं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह और स्वाट टीम प्रभारी शिवप्रताप सिंह को बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली कि कस्बा चरखारी से चोरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेचने के लिए आरोपी गुढ़ा से पनवाड़ी होते हुए मध्यप्रदेश की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीमों ने गौरहारी व भटेवराकलां के बीच टूटी पुलिया के पास घेराबंदी की। तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आते दिखाई दी। पुलिस को देखकर चोर ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे। पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मध्यप्रदेश के मुरैना जनपद के गौसपुर निवासी दो बदमाश गजेंद्र बघेल और रंजीत बघेल के पैरों में गोली लगी जबकि एक अन्य आरोपी मुरैना जनपद के सिद्धनगर कॉलोनी निवासी रविंद्र बघेल को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने चरखारी में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने की घटना स्वीकार की। बताया कि वह बेचने के लिए जा रहे थे। घायल आरोपियों को सीएचसी चरखारी लाया गया। यहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।