{"_id":"60ec769d8ebc3ef9f84269bc","slug":"three-accused-arrested-for-robbing-a-female-passenger-and-throwing-her-from-the-train-mahoba-news-knp639805335","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला यात्री से लूटपाट व ट्रेन से फेंकने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला यात्री से लूटपाट व ट्रेन से फेंकने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
महोबा। महाकौशल एक्सप्रेस में बैग लूटने और विरोध करने पर महिला यात्री को चलती ट्रेन से फेंक देने के मामले में जीआरपी ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। घायल महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज झांसी में चल रहा है।
मथुरा निवासी अतुल चौधरी की पत्नी अनामिका सिंह दस जुलाई को महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन से सतना से मथुरा जा रही थी। रात के समय वह एस-10 बोगी में सीट नंबर सात पर बैठी थी। महोबा रेलवे स्टेशन से जैसे ही ट्रेन चली तो बदमाश महिला के हाथ से बैग छीनने लगे। महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया और बैग लूटकर फरार हो गए।
जीआरपी की मदद से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट का मुकदमा जीआरपी थाना झांसी में दर्ज कराया। घटना महोबा जीआरपी क्षेत्र की होने के चलते झांसी जीआरपी से यह मामला महोबा जीआरपी ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी विनय कुमार साहू के नेतृत्व में गठित टीम ने लूटपाट की घटना में शामिल दिनेश जोशी, उसके भाई निर्मल जोशी व राजेश अहिरवार निवासी कांशीराम कॉलोनी महोबा को स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 10,800 रुपये, एक मंगलसूत्र व मोबाइल बरामद किया गया। आरोपियों से एक तमंचा व दो कारतूस मिले है। झांसी से मामला जीआरपी महोबा ट्रांसफर किए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।