फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Thousands of liters of water is being wasted by leakage pipeline

लीकेज पाइपलाइन से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी

Thu, 27 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Thousands of liters of water is being wasted by leakage pipeline
श्रीनगर (महोबा)। यूपी-एमपी की सीमा पर बने उर्मिल बांध से कस्बा श्रीनगर और महोबा शहर को पेयजल आपूर्ति होती है। एक सप्ताह से 20 से अधिक स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज हैं। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। इससे शहर की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित है।
विज्ञापन

महोबा पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत उर्मिल बांध से शहर तक 25 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई गई थी। उर्मिल बांध से पानी श्रीनगर में बने फिल्टर प्लांट में पहुंचता है। यहां पानी फिल्टर होने के बाद आपूर्ति की जाती है। एक सप्ताह से पाइपलाइन में कई स्थानों पर बड़े-बड़े लीकेज हो गए, जिससे पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर चैंबर टूटे पड़े हैं। कई बार शिकायत के बाद भी पाइपलाइन दुरुस्त नहीं कराई जा रही है। इससे गर्मी के मौसम में लोग पानी को लेकर परेशान है। उधर, बेवजह पानी की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रकाश, प्रमोद, हरीओम, देवीदीन आदि का कहना है कि पेयजल आपूर्ति आए दिन बाधित रहती है। पाइपलाइन में लीकेज होने के चलते पानी प्रेशर से नहीं आ पा रहा है। इस कारण मजबूरी में लोग आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं।

उधर जल निगम सिविल शाखा के अवर अभियंता मनोज राजपूत का कहना है कि वह अभी होम आइसोलेट हैं। कर्मचारियों को भेजकर पाइपलाइनों कर निरीक्षण कराकर लीकेज सही कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed