{"_id":"5f357a208ebc3e4adf3faab0","slug":"thousand-fish-dead-in-mahoba-mahoba-news-knp576746537","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः तालाब में जहर डालने से हजारों मछलियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः तालाब में जहर डालने से हजारों मछलियों की मौत
विज्ञापन
सोने तालाब में जहर डालने से मृत पड़ी मछलियां
- फोटो : MAHOBA
खन्ना (महोबा)। कस्बा खन्ना के सोने तालाब में अराजकतत्वों के जहरीला पदार्थ डाल देने से हजारों मछलियों की मौत हो गई। ठेकेदार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ खन्ना थाने में तहरीर दी है।
कस्बा खन्ना निवासी रामरतन कुमुद ने वर्ष 2016 में सोने तालाब में मछली पालन के लिए दस वर्षों का ठेका लिया था। रामरतन ने तालाब में हजारों मछलियां डलवाई थीं। जो इस समय बड़ी हो रहीं थीं। बुधवार रात किसी ने तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया। इससे हजारों मछलियों की मौत हो गई।
गुरुवार सुबह मछलियों को तालाब में उतराता देख ठेकेदार के होश उड़ गए। ठेकेदार ने अज्ञात लोगों पर जानबूझकर तालाब में जहरीला पदार्थ डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ठेकेदार ने मछलियों की मौत से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
ग्रामीण जनार्दन सिंह, रामविशाल, पूरन, विवेक, संदीप, अमित, अनिल आदि का कहना है कि सोने तालाब में मछलियां मरने से उठ रही दुर्गंध से लोग परेशान हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इससे बीमारी फैलने की आशंका है।