{"_id":"6839fe0f55d07b47210277e4","slug":"this-time-more-than-70-lakh-saplings-will-be-planted-in-the-district-mahoba-news-c-225-1-mah1001-114890-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: इस बार जिले में 70 लाख से अधिक पौधे होंगे रोपित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: इस बार जिले में 70 लाख से अधिक पौधे होंगे रोपित
Sat, 31 May 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 31 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला पौधरोपण समिति की बैठक हुई। उन्होंने ग्राम पंचायतों की खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण के लिए जमीनों का चिह्नित करने के निर्देश दिए। कहा कि अभियान चलाकर पूरे जिले में चकरोडों से अतिक्रमण हटवाकर उनके किनारे बांस, सागौन, शीशम के पौधों लगवाए जाएं।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डाॅ. नरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि वर्ष 2025-26 में पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है। जिसमें जनपद महोबा में 70 लाख 43 हजार 500 पौधों का रोपण वन विभाग व 25 अन्य विभागों की ओर से किया जाएगा। वन विभाग 39 लाख पौधे वन क्षेत्रों में लगाएगा। अन्य विभागों की ओर से 31 लाख 43 हजार 500 पौधों का रोपण किए जाएंगे। बताया कि विभागों की ओर से पौधरोपण के लिए 30 प्रतिशत से अधिक गड्ढों की खोदाई कर ली गई है। डीएम ने कहा कि 15 जून तक सभी विभाग पौधरोपण के लिए शत-प्रतिशत गड्ढों की खोदान का काम पूरा करें। 50 वृहद पौधरोपण स्थल विकसित किए जाएं। जहां तारबाड़, सिंचाई की व्यवस्था और पौधों की प्रजातियाें को अंतिम रूप दिया जाए।
एक स्थान पर एक हजार पौधरोपण और उनका संरक्षण किया जाए। साथ ही नेपियर घास और हरे चारे की व्यवस्था की जाए। एसडीएम की ओर ऐसे 100 स्थलों का चयन किया जाएगा, जहां वृहद पौधरोपण व उनका संरक्षण होगा। डीएफओ ने बताया कि जिले में वन विभाग की 33 पौधशालाएं हैं, जिसमें किसानों के लिए 60 लाख से अधिक पौध तैयार की गईं हैं। बैठक में एडीएम राम प्रकाश, सीडीओ हरेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया पौधरोपण
महोबा। नगर पालिका व जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से अमृत मित्र पहल के तहत शहर के शिवतांडव पार्क में पौधरोपण किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने फलदार, सजावटी व छायादार पौधे लगाए। महिलाओं को हरियाली से परिपूर्ण पौधों की देखभाल के लिए जिम्मेदारी सौंपते हुए एक किट दी गई। इस मौके पर पालिका ईओ अवधेश कुमार, डूडा के परियोजना अधिकारी राकेश कुमार, नीलम गंगेले आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधों का हुआ वितरण
चरखारी। नगर पालिका की ओर से गोवर्धन्नाथ पार्क में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान पांच जून को आयोजित होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम की शुरूआत करते हुए लोगों को पौधे वितरित किए। इस मौके पर ईओ अमरजीत, शहर मिशन प्रबंधक नीलम, अय्यूब खान, सौरभ सक्सेना, प्रवीण रिछारिया आदि मौजूद रहे।