फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   There was chaos due to temporary lab leave

ैब के अस्थाई कर्मचारियों की छुट्टी करने से मची अफरा-तफरी

Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
There was chaos due to temporary lab leave
महोबा। पीओसीटी कंपनी द्वारा जिला अस्पताल पुरुष व महिला में अस्थाई रूप से लैब में कार्य कर रहे सात कर्मचारियों को शासन के आदेश पर हटा दिए जाने से जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मरीजों की जांचें न होने से मरीज इधर से उधर भटक रहे हैं। जिससे मरीजों और कर्मचारियों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। अब लैब में जांच का कार्य करने के लिए सिर्फ एक स्थाई कर्मचारी होने से जांचें नहीं हो पा रही हैं। जिससे मशीनें शोपीस बनकर रह गई हैं।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल में एक ऑपरेटर और तीन लैब टेक्नीशियन के पद परि कंपनी की तरफ से कार्य कर रहे थे। इसी तरह तीन कर्मचारी महिला जिला अस्पताल में लैब में कार्यरत थे। सभी कर्मचारियों की शासन ने छुट्टी कर दी। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को जारी किए गए आदेश में स्थाई कर्मचारियों से ही जांच कराने को कहा है जबकि जिला अस्पताल में मात्र एक स्थाई कर्मचारी है। इससे जांच कराने आए मरीजों को घंटों इधर से उधर जांच कराने के लिए भटकना पड़ा और उनकी जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

महिला जिला अस्पताल में तीन लैब के टेक्नीशियन की भी छुट्टी कर दी गई। जिससे महिलाएं भी जांच के लिए खासा परेशान रहीं। पीओसीटी कंपनी के द्वारा रखे गए कर्मचारी लीवर जांच, सीवीपी जांच, लिपिड, शुगर, किडनी की जांच करते थे। इन कर्मचारियों के हटाने से अब जांच का कार्य बाधित हो गया है। स्थाई कर्मचारी द्वारा मशीन न चला पाने के कारण ज्यादातर जांचें नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीओसीटी कंपनी के तहत लैब में कार्य कर रहे कर्मचारियों को शासन का आदेश आने के बाद हटा दिया गया है। अब लैब में होने वाली जांचें यहां पर तैनात स्थाई कर्मचारियों द्वारा की जाएगी। शासन के अग्रिम आदेश के बाद ही हटाए गए कर्मचारियों पर कोई विचार किया जाएगा।
आरपी मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed