फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   There was a high number of patients suffering from colds, coughs, and fever.

Mahoba News: सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज रहे ज्यादा

Mon, 24 Aug 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
There was a high number of patients suffering from colds, coughs, and fever.
फोटो 23 एमएएचपी 13 परिचय-पीएचसी खमा में बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन

-जन आरोग्य मेलों में 149 मरीजों की जांच कर दी गईं दवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
अजनर (महोबा)। सीएमओ डॉ. विनय कुमार के निर्देश पर रविवार को पीएचसी अजनर, खमा और अकौना में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इसमें 149 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दी गईं। मेले में सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज सर्वाधिक रहे। डॉक्टरों ने खान-पान में बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य केंद्र अजनर में आयोजित मेले में डॉ. रामकुमार, एएनएम नीतू, स्टाफ नर्स भगवती आदि की टीम ने 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान लैब टेक्नीशियन शैलेंद्र ने छह मरीजों की जांच की। अधिकांश मरीजों में वायरल बुखार की शिकायत मिली। खमा स्वास्थ्य मेले में डॉ. प्रेमनारायण शर्मा, डॉ. जेपी पस्तौर और डॉ. शैलेंद्र सिंह ने 51 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाएं दीं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र अकौना में 48 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचसी जैतपुर अधीक्षक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मेले में सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। उन्होंने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, उबला और स्वच्छ पानी पीने व संतुलित आहार लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed