फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   There should be adequate arrangements for the protection of cattle in cow shelters.

Mahoba News: गो-आश्रय स्थलों में गोवंश संरक्षण के लिए हों पर्याप्त इंतजाम

Sat, 22 Aug 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
There should be adequate arrangements for the protection of cattle in cow shelters.
फोटो 22 एमएएचपी 13 परिचय-योजनाओं की समीक्षा करतीं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान। स्रोत: सूचना विभाग
महोबा। पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री ने निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने गोशालाओं की देखभाल पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि वर्षा ऋतु को देखते हुए गो-आश्रय स्थलों में व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। जहां जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है वहां चबूतरे व खड़ंजा का निर्माण तत्काल कराया जाए। उन्होंने पशुपालन विभाग की ओर से संचालित सभी योजनाओं को नियमानुसार चलाने पर जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि टीकाकरण संक्रामक रोगों से पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है इसलिए गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों के साथ ही सभी पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए।
विज्ञापन

गोआश्रय स्थलों में गोवंशों को पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए गोचर भूमि पर नेपियर घास की बोआई कराने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, सीडीओ बलराम कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन सिंह, डीपीआरओ चंद्रकिशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed