फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Theft of lakhs including cash from two houses

दो घरों से नकदी समेत लाखों की चोरी

Mon, 04 Jul 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs including cash from two houses
अजनर/बेलाताल। थाना अजनर के स्यावन गांव में शनिवार की रात चोरों ने दो मकानों से नकदी समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्यावन गांव निवासी रामबाई अपनी नातिन के साथ रहती है जबकि उसका पुत्र प्यारेलाल दिल्ली में मजदूरी का काम करता है। आरोप है कि रात के समय चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे 20 हजार रुपये, सोने का मंगलसूत्र, चांदी के चार चूड़ा, पायलें समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के ही परमानंद उर्फ मुन्ना के मकान से सामान समेट ले गए। रविवार की सुबह पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई। दिल्ली में रह रहे मुन्ना ने बताया कि चोर मकान से क्या ले गए स्पष्ट नहीं है। पीड़ित के दिल्ली से आने के बाद ही सही जानकारी हो सकेंगी। थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed