फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The world will witness the brass engraving craftsmanship of Kulpahar.

Mahoba News: दुनिया देखेगी कुलपहाड़ के पीतल नक्काशी की हुनरकारी

Wed, 23 Sep 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The world will witness the brass engraving craftsmanship of Kulpahar.
कुलपहाड़ (महोबा)। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कस्बा कुलपहाड़ के पीतल नक्काशी की हुनरकारी पूरी दुनिया देखेगी। कस्बा कुलपहाड़ के हस्तशिल्पी मनमोहन सोनी को ट्रेड शो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। हाथों से पीतल की मूर्तियां तैयार करने में मनमोहन को कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो और मार्ट में 25 से 29 सितंबर को इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होगा। जिसमें छह प्रमुख देशों को साक्षेदार बनाया गया है। साथ ही जापान, रूस, सिंगापुर, वियतनाम, ऑस्टि्रया, बेलारूस के अलावा 72 देशों के 600 से अधिक खरीदार व व्यापारी आएंगे। इस दौरान उत्पादन और औद्योगिक विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया जाएगा। ट्रेड शो में देशभर से 24 से अधिक हस्तशिल्पी आमंत्रित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश से एक मात्र हस्तशिल्पी कुलपहाड़ निवासी मनमोहन सोनी को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

मनमोहन सोनी को पहले भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। वह यूरोप समेत दो अन्य देशों में भी अपने हस्तशिल्प का प्रदर्शन कर चुके हैं। वह ठोस पीतल पर हाथ से नक्काशी बनाते हैं और इसी कला के लिए उन्हें ग्रेटर नोएडा आमंत्रित किया गया है। मनमोहन सोनी ने बताया कि वह यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ठोस पीतल पर नक्काशी करके दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed