फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The strategy for the prevention of animal Anna

अन्ना जानवरों की रोकथाम के लिए बनी रणनीति

Wed, 23 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 23 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
The strategy for the prevention of animal Anna
बैठक में बोलते डीएम व मौजूद किसान - फोटो : अमर उजाला
अन्ना प्रथा की रोकथाम के लिए डीएम की अध्यक्षता में सेवायोजन सभागार में आयोजित बैठक में किसानों और ग्राम प्रधानों ने अपनी-अपनी गायों को बांधने का सुझाव दिया। बैठक में इस मुहिम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। सिंघनपुर बघारी के किसान और पूर्व सैनिक हुकुम सिंह
विज्ञापन


ने बताया कि गांव में लोेगों को गोवंश के महत्व को बताते हुए अन्ना पशुओं की व्यवस्था की जा रही है। किसान घनश्याम त्रिपाठी ने सुझाव दिया कि हर किसान पशुओं के लिए एक-एक बीघा में चारे या बरसीम की बुआई करें। इससे पशुओं को बांधकर खिलाया जा सकता है। साथ ही ऐसा न करने वालों के
विज्ञापन


खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करें तभी अन्ना पशुओं पर रोक लग सकती है। बैठक में ग्रामीणों को अपनी अपनी गायों की जिम्मेदारी लेने पर भी जोर दिया गया। बैठक में उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि प्रशासन अन्ना प्रथा को रोकने के लिए उनके साथ खड़ा है। साथ ही किसानों से अपील की कि वह
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने पशुओं को बांधे। यदि कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो प्रशासन को सूचना दें उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समाजसेवियों से अपील की कि ग्राम समाज की जमीन पर तारबाड़ी बनवाने के लिए ग्रामीणों का सहयोग करें। डीएम ने कहा कि प्रत्येक गांव में मुनादी कराकर प्रत्येक व्यक्ति को

अपनी-अपनी गाय बांधने के निर्देश एसपी की मौजूदगी में दिए जाएंगे। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को नस्ल सुधार और बधियाकरण की कार्रवाई प्रत्येक गांव में करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, सीडीओ एके सिंह, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार,


डीआईओ राममनोहर त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा पीएन दीक्षित, समाजसेवी उमेश उपाध्याय, शिवकुमार गोस्वामी, व्यापारी रामजी गुप्ता, डा. ज्ञानेश अवस्थी, रमेश जैदका, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed