फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The staff nurse arrived late, leaving the pregnant woman in pain in the ambulance.

Mahoba News: देरी से पहुंची स्टाफ नर्स, एंबुलेंस में तड़पती रही प्रसूता

Sun, 23 Nov 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 23 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The staff nurse arrived late, leaving the pregnant woman in pain in the ambulance.
महोबा। सीएचसी पनवाड़ी में स्टाफ नर्स के मौजूद न होने से प्रसूता 15 मिनट तक एंबुलेंस में दर्द से तड़पती रही। ब्लॉक पनवाड़ी के विजयपुर गांव निवासी भानप्रताप की पत्नी पूनम को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 102 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी। प्रसूता को एंबुलेंस से सीएचसी पनवाड़ी ले जाया गया। दर्द से तड़पती प्रसूता को भर्ती किए जाने के लिए जब परिजन अस्पताल के अंदर गए तो स्टाफ नर्स नहीं मिली। 15 मिनट बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्टाफ नर्स ड्यूटी पर पहुंची। तब प्रसूता को स्ट्रैचर से लेबर रूम ले जाया गया। हालांकि, महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल स्टाफ की लापरवाही पर पति ने जांच की मांग की है। उधर, सीएचसी आरजी शंखवार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed