फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The speed limit on the loop line at four railway stations has been increased to 30 kmph.

Mahoba News: चार रेलवे स्टेशनों पर लूप लाइन में गति सीमा हुई 30 किमी प्रतिघंटा

Sun, 07 Dec 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 07 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The speed limit on the loop line at four railway stations has been increased to 30 kmph.
फोटो 07 एमएएचपी 10 परिचय-झांसी-महोबा के इस ट्रैक पर लूप लाइन में बढ़ी गति सीमा। संवाद
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से महाेबा-झांसी ट्रैक पर स्थित चार स्टेशनों पर लूप लाइन की गति सीमा 15 से बढ़ाकर 30 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। इससे अब इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बेहतर तरीके से हो सकेगा। इससे यात्रियों का सफर सुगम और सुरक्षित होगा।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में झांसी रेल मंडल में यात्रा सुविधा व संरक्षा में बढ़ोत्तरी के लिए अवसंरचनात्मक कार्य किया गया। इसके तहत यात्रा के समय में बचत के लिए गति वृद्धि से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य कराए गए। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से महोबा-झांसी ट्रैक पर स्थित कुलपहाड़ स्टेशन के डाउन लूप लाइन पर गति 15 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 30 किमी प्रति घंटा की गई। इसी प्रकार चरखारी रोड स्टेशन, टेहरका और रानीपुर रोड स्टेशन के डाउन लूप लाइन पर गति 15 से बढ़ाकर 30 किमी प्रति घंटा की गई। इससे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-महोबा खंड के बीच रेल यातायात और भी सुगम होगा। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि यह गति वृद्धि न केवल यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चित करेगी, बल्कि ट्रेन के संचालन की क्षमता और सुरक्षा में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

---------------
ये होती है लूप लाइन
महोबा। रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लूप लाइन वह अतिरिक्त रेलवे ट्रैक होती है जो मुख्य ट्रैक से जुड़ती है। साथ ही ट्रेनों को रुकने या क्रॉसिंग की सुविधा देती है। लूप लाइन में गति वृद्धि किए जाने से ट्रेनों का संचालन तेज और सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed