फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Jal Vihar Fair Crowd goes out of control during song performance police resort to lathi charge

महोबा जल विहार मेले में बवाल: ‘संडे को प्यार...' गीत पर बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने भांजी लाठियां, जांच शुरू

Sun, 04 Oct 2026 02:09 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 04 Oct 2026 02:09 PM IST
सार

Mahoba News: कुलपहाड़ कस्बा नगर पंचायत द्वारा आयोजित नौ दिवसीय जल विहार मेला महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार देर रात बॉलीवुड स्वीट नाइट में जमकर बवाल हो गया। महिला कलाकारों द्वारा करती हूं मैं तो प्यार सिर्फ संडे को गीत पर डांस के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। उपद्रवियों ने मंच पर चढ़ने और कलाकारों के चेंजिंग रूम में घुसने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Mahoba Jal Vihar Fair Crowd goes out of control during song performance police resort to lathi charge
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले के कस्बा कुलपहाड़ में नगर पंचायत की ओर से चल रहे नौ दिवसीय जल विहार मेला महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार की रात आयोजित बॉलीवुड स्वीट नाइट के दौरान भारी हंगामा हो गया। करती हूं मैं तो प्यार सिर्फ संडे को…फिल्मी गीत पर महिला कलाकारों का नृत्य देख भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान कुछ अराजकतत्वों ने मंच पर चढ़ने और कलाकारों के चेंजिंग रूम में घुसने की कोशिश की।

विज्ञापन

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने लाठी चार्ज करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। कस्बे में जल विहार मेला महोत्सव के तहत दिन व रात के समय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए जिले के विभिन्न गांवों से लोगों की भीड़ पहुंची।

विज्ञापन





कलाकारों ने डांस शुरू किया, तो भीड़ बेकाबू हो गई
समापन पर आयोजन समिति की ओर से बॉलीवुड स्वीट नाइट का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली से आए कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियों को सुनने के लिए सैकड़ों की संख्या में भीड़ जुटी रही। देर रात जैसे ही फिल्मी गीत करती हूं मैं तो प्यार सिर्फ संडे को गीत पर कलाकारों ने डांस शुरू किया, तो भीड़ बेकाबू हो गई।

विज्ञापन

देर रात चले कार्यक्रम को देखने के लिए दर्शक डटे रहे
कई युवा खड़े होकर हुड़दंग मचाने लगे। इतना ही नहीं कुछ अराजकतत्व सुरक्षा घेरा तोड़कर मंच की ओर बढ़ने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। पहले तो पुलिस ने युवाओं को समझाते हुए शांत कराने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं माने तो पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। तब माहौल शांत हुआ। इसके बाद कलाकारों ने फिल्मी गीतों को अपनी सुरीली आवाज में गाकर दर्शकों का दिल जीता। देर रात चले कार्यक्रम को देखने के लिए दर्शक डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed