फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   First-level checking process for EVMs and VVPATs completed.

Mahoba News: ईवीएम-वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया पूरी

Sun, 04 Oct 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
First-level checking process for EVMs and VVPATs completed.
महोबा। कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तर जांच प्रक्रिया में अभ्यास मतदान के बाद वीडियोग्राफी के तहत बंद किया गया। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष गंगादीन अहिरवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया, समाजवादी पार्टी से पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद, अपना दल (सोनेलाल) से जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा, आम आदमी पार्टी के सचिव राजेश कुमार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन


सूची से जोड़े जाएंगे नए व छूटे मतदाता
महोबा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2026 के आधार पर सभी अर्ह युवा, छूटे मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, बेघर मतदाता, दिव्यांग मतदाता और महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होने से कोई भी अर्ह मतदाता छूटने न पाए। इस कार्य में महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, ग्राम विकास, युवा कल्याण आदि का सहयोग लिया जाएगा। उधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र नंदन सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों पर बीएलओ से फार्म प्राप्त कर उसे भरकर जमा कर सकते हैं। तहसील कार्यालय व जिला निर्वाचन कार्यालय से भी फार्म प्राप्त किया जा सकता है। ऑनलाइन भी फार्म-6, फार्म-8 और फार्म-7 जमा किया जा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed