फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   11 players from the district selected for the divisional trials of Kabaddi

Mahoba News: कबड्डी के मंडलीय ट्रायल के लिए जिले के 11 खिलाड़ी चयनित

Sun, 04 Oct 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
11 players from the district selected for the divisional trials of Kabaddi
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जनपदीय समन्वय सब जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी का चयन ट्रायल हुआ। इसमें चारों ब्लाॅकों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की खेल बारीकियां परखते हुए 11 बालकों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया। चयनित खिलाड़ी पांच अक्तूबर को चित्रकूट में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी के चयन ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में अलग ही उत्साह दिखा। इस दाैरान 21 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता व कबड्डी संघ के सचिव देवीचरण यादव ने बताया कि ट्रायल में प्रदीप, कुलदीप, शिव सिंह, भूपेंद्र, शिवम रैकवार, अमित, विकास, राज, रोहित यादव, विपेंद्र और दीपक का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है। जो सोमवार को चित्रकूट जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में दमखम दिखाएंगे। जिसमें सफल खिलाड़ी सात से नौ अक्तूबर तक जनपद आजमगढ़ में आयोजित सब जूनियर बालक वर्ग की प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed