फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The scene of Kajli fair became Vrindavan-like with peacock dance and Holi of flowers

Mahoba News: मयूर नृत्य व फूलोंं की होली से वृंदावनमय हुआ कजली मेले का नजारा

Wed, 13 Aug 2025 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 13 Aug 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
The scene of Kajli fair became Vrindavan-like with peacock dance and Holi of flowers
फोटो 13 एमएएचपी 06 परिचय-फूलों की होली में राधा कृष्ण पर फूल बरसाते अधिकारी व समाजसेवी। संवाद
महोबा। कीरत सागर तट पर चल रहे सात दिवसीय ऐतिहासिक कजली मेले की तीसरी शाम मथुरा-वृंदावन के कलाकारों के नाम रही। मथुरा से आईं जया सक्सेना एंड पार्टी के कलाकारों ने मयूर नृत्य व फूलों की होली से नजारा वृंदावनमय बना दिया। वहीं, रंग भारती लखनऊ के हंसी का हंगामा कार्यक्रम में हास्य कलाकारों ने दर्शकों को जमकर ठहाके लगवाए। देर रात तक कार्यक्रम देखने के लिए ग्राउंड में हजारोंं की संख्या में दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


ऐतिहासिक कजली मेले के सांस्कृतिक मंच की मंगलवार की शाम के कार्यक्रमों की शुरुआत सीडीओ बलराम कुमार, एसडीएम शिवध्यान पांडेय और दिव्यांगजन अधिकारी हर्षवर्धन नायक ने दीप जलाकर कराई। पहली प्रस्तुति आल्हा गायन की हुई गायक रामअवतार सिंह व हीरालाल साहू ने वीर रस में आल्हा-ऊदल की वीरता और पृथ्वीराज चौहान से हुए भीषण युद्ध का वर्णन सुनाकर बुंदेलोंं में जोश भरा। दीक्षा व प्रतीक्षा पटैरिया ने भजन संध्या की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

डॉ. रमाकांत चौरिहा ने बुंदेली लोक गायन की प्रस्तुति से दर्शकों को लुभाया। महोबा की लखनलाल एंड पार्टी के कलाकारों ने दिवारी नृत्य की हैरतअंगेज प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। निशा दास ने बुंदेली लोक गीतों की प्रस्तुति दी। रंगभारती लखनऊ के अध्यक्ष श्याम कुमार के निर्देशन में हंसी का हंगामा कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। हास्य कलाकार अमित बिहारी ने हास्य रचनाओं से दर्शकों को जमकर गुदगुदाया। उन्होंने ट्रेन, विभिन्न कलाकारों की आवाज और चलते घोड़े की आवाज निकालकर कला का प्रदर्शन किया। एंकर व हास्य कलाकार सुनील शान ने भी प्रस्तुति से सभी को ठहाके लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलों की होली कार्यक्रम की शुरूआत मथुरा की जया सक्सेना एंड पार्टी के कलाकारों ने की। उन्होंने चारों धामों से निराला बृज धाम के दर्शन कर लो जी गीत पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। श्यामा संग राधा नाचे मयूर नृत्य, ये बृज के छोरा-छोरी हमें याद दिलाते हैं राधा-रानी की, गोकुल में देखो वृंदावन में देखो श्याम संग राधा नाचे डांडिया महारास पेश किया। साथ ही जमुना किनारे मेरा गांव मटकी डांस और एक राधा एक मीरा पर नृत्य के अलावा अधिकारियोंं के साथ फूलों की होली खेली।

इसके बाद जादूगर वी सम्राट ने विभिन्न जादू दिखाकर दर्शकों को अचंभित किया। उन्होंने रूमाल से छाता, छाते से कई छाता, तख्ती से ग्लास निकालना, किताब को जादू से जलाना, चौकोर निकालना, पेप्सी से ग्लास भरना और हवा में रोकना, पिंजरा जलाना व उसके अंदर कार्टन भरना, कपड़े में बॉल चलाना, बॉल से झंडा बनाना, बालिका के साथ मोती की माला पर जादू, स्टूल को हवा में उड़ाना, छल्लोंं से सीडीओ के साथ जादू व मंच में अधिकारियोंं के साथ कपड़े का तिरंगा बनाना दिखाया। इस मौके पर बीएसए राहुल मिश्रा, रोजगार सहायता अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी, पिछड़ा वर्ग अधिकरी कप्तान सिंह, डीआईओएस प्रेमचंद्र यादव, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, संचालिका अर्पणा नायक आदि मौजूद रहे।

फोटो 13 एमएएचपी 06 परिचय-फूलों की होली में राधा कृष्ण पर फूल बरसाते अधिकारी व समाजसेवी। संवाद

फोटो 13 एमएएचपी 06 परिचय-फूलों की होली में राधा कृष्ण पर फूल बरसाते अधिकारी व समाजसेवी। संवाद

फोटो 13 एमएएचपी 06 परिचय-फूलों की होली में राधा कृष्ण पर फूल बरसाते अधिकारी व समाजसेवी। संवाद

फोटो 13 एमएएचपी 06 परिचय-फूलों की होली में राधा कृष्ण पर फूल बरसाते अधिकारी व समाजसेवी। संवाद

फोटो 13 एमएएचपी 06 परिचय-फूलों की होली में राधा कृष्ण पर फूल बरसाते अधिकारी व समाजसेवी। संवाद

फोटो 13 एमएएचपी 06 परिचय-फूलों की होली में राधा कृष्ण पर फूल बरसाते अधिकारी व समाजसेवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed