फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The root of poverty and illiteracy malnutrition

गरीबी और अशिक्षा है कुपोषण की जड़

Sat, 20 Dec 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 20 Dec 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
The root of poverty and illiteracy malnutrition

लोक निर्माण विभाग के सचिव संजीव कुमार ने कहा कि कुपोषण देश को दीमक की तरह खाए जा रहा रहा है। गरीबी और अशिक्षा के चलते शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलाें में बच्चाें की परवरिश ठीक ढंग से नहीं हो पाती, जिससे बच्चे बीमारियाें और कुपोषण की चपेट में आ जाते हैं।

विज्ञापन


सचिव शनिवार को सहयोगी सेवा संस्थान के तत्वावधान में टूरिस्ट बंगला में आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि मौजूदा समय में 25 फीसदी बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। लोगों को बच्चों की देखभाल पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन


उन्हाेंने शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाकर बच्चाें की बेहतर देखभाल करने की बात कही। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कुपोषण के खिलाफ जंग में बेहतर ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम वीरेश्वर सिंह ने कहा कि बच्चे कुपोषण का शिकार होकर मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो जाते हैं। कहा कि नवजात शिशुआें की बेहतर देखभाल ही कुपोषण से बचाने का बेहतर विकल्प है।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वार्ष्णेय ने कहा कि नवजात शिशुआें के लिए मां का दूध बेहद फायदेमंद है। साथ ही छह माह के बाद से उन्हें पौष्टिक आहार देना शुरू कर चाहिए, जिससे बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सके। उन्हाेंने लोगाें से शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।



कार्यक्रम आयोजक सहयोगी सेवा संस्थान की अध्यक्ष नेहा चंसौरिया ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed