फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The road built a month ago got washed away in the first rain

Mahoba News: पहली बारिश में बह गई एक माह पहले बनी सड़क

Fri, 30 Jun 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
The road built a month ago got washed away in the first rain
महोबा। तहसील चरखारी के अर्जुन बांध की मुख्य नहर के किनारे लाखों की लागत से एक माह पहले बनाई गई सड़क पहली बारिश में ही बह गई। जगह-जगह सड़क कट जाने से छह गांव के ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। घटिया निर्माण कराए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ब्लॉक चरखारी स्थित अर्जुन बांध से निकली मुख्य नहर के किनारे बसे अक्ठौंहा, गुढ़ा, सबुआ, धवारी, टिकरी आदि गांवों को जोड़ने के लिए एक माह पहले सिंचाई विभाग ने तीन टुकड़ों में सड़क का निर्माण कराया था। डामरीकरण होते ही सड़क उखड़ने लगी थी। घटिया निर्माण की शिकायत ग्रामीणों ने विभागीय व उच्चाधिकारियों से की थी लेकिन जांच तो दूर मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी सड़क देखने तक नहीं पहुंचा। जिससे घटिया सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल सकी। जगह-जगह सड़क बह जाने और कटाव होने से चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। कई स्थानों पर सड़क धंस गई है तो कहीं गिट्टी उखड़ रही है। समाजसेवी राजू विश्वकर्मा समेत विभिन्न ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर सड़क निर्माण की जांच कराने और कार्रवाई करने की मांग की है। उधर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद का कहना है कि सड़क का कुछ हिस्सा उनके विभाग से बनवाया गया था। मौके पर जांच कराई जाएगी। संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed