फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The reason behind the murder of YouTuber is a love affair

Mahoba News: यूट्यूबर की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा

Mon, 26 May 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 26 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
The reason behind the murder of YouTuber is a love affair
महोबा। थाना कबरई के सिंघनपुर बघारी गांव की पहाड़ी पर शनिवार की शाम यूट्यूबर की दिनदहाड़े वजनी वस्तु से प्रहार कर हत्या किए जाने के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपियों की तक पहुंच चुकी है। ऐसे में सोमवार को घटना का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

सिंघनपुर बघारी स्थित पहाड़ में सिद्धबाबा आश्रम के पास युवक की वजनी वस्तु से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। मृतक की शिनाख्त मनीष उर्फ मंगल निवासी रागौल थाना मौदहा जनपद हमीरपुर के रूप में हुई थी। घटना को अंजाम एक महिला और पुरुष ने दिया था। यह बात मंदिर के पुजारी करनदास ने बताई थी। मनीष यूट्यूबर था। हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग माना जा रहा था। पुलिस की जांच में भी यह तथ्य सामने आया है।
विज्ञापन

पुजारी ने युवक के आने के कुछ देर बाद आई एक महिला व उसके साथी पर हत्या किए जाने की बात बताई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। अपर एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो आरोपियों तक पहुंच गई हैं। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेंगी। अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हैं। विभिन्न तथ्य सामने आए हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed