फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The procession, carrying sacred water pots, set out with the slogans "We will become one, we will become virtuous."

Mahoba News: एक बनेंगे, नेक बनेंगे के नारों के साथ निकली कलश यात्रा

Thu, 01 Jan 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 01 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The procession, carrying sacred water pots, set out with the slogans "We will become one, we will become virtuous."
अजनर (महोबा)। कस्बे के सुखानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कलश यात्रा निकाली। संस्थान परिसर में बृहस्पतिवार को पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। विद्यालय संस्थापक स्वामी सुखानंद महाराज की 41वीं पुण्यतिथि से एक दिन पहले आयोजित कलश यात्रा में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सिर पर कलश धारण किए छात्राएं मंगल गीत गाते हुए चलती रहीं। इससे माहौल भक्तिमय बन गया। कलश यात्रा के दौरान एक बनेंगे नेक बनेंगे और हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा के नारे लगाए गए। इस मौके पर गायत्री परिवार के ओमप्रकाश सक्सेना, जगदीश आग्नेय, रमेश, विद्यालय के अध्यक्ष फूल सिंह तोमर, उपप्रबंधक डॉ. एसके पाठक, प्रधानाचार्य अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed