फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The prisoner escaped from the contact revolution revolution by jumping into the outer of Mahoba railway station

संपर्क क्रांति से बंदी रेलवे स्टेशन महोबा के आउटर में कूदकर भागा

Thu, 19 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
The prisoner escaped from the contact revolution revolution by jumping into the outer of Mahoba railway station
महोबा। उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से रेलवे स्टेशन महोबा के आउटर में ट्रेन धीमी होते ही बंदी हथकड़ी समेत कूदकर फरार हो गया। जीआरपी और कोतवाली पुलिस की घंटों खोजने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। हेड कांस्टेबल इंद्रपाल सिंह ने जीआरपी महोबा में कैदी प्रवीण उर्फ टिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दौसा राजस्थान निवासी प्रवीण उर्फ टिंकू चोरी के मामले में दौसा की जेल में बंद था, जबकि महोबा जिले के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की अदालत में उस पर धोखाधड़ी का मुकदमा चल रहा है। उसे पन्ना अदालत में पेशी पर ले जाने के लिए संपर्क क्रांति से ला रहे थे। बुधवार को सुबह करीब सात बजे संपर्क क्रांति ट्रेन से बंदी को लाया जा रहा था। रेलवे स्टेशन महोबा के आउटर में ट्रेन धीमी होतेे ही बंदी हथकड़ी समेत कूदकर भाग गया। थोड़ी देर बाद भी सिपाही भी हिम्मत जुटाकर कूदे, लेकिन तबतक बंदी लापता हो चुका था। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी बंदी का कोई सुराग लगने पर जीआरपी व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से लेकर आसपास के पहाड़ों और जंगलों में घंटों तलाश की, लेकिन बंदी का कोई सुराग नहीं लगा। दौसा राजस्थान से बंदी को ला रहे हेड कांस्टेबल ने बंदी के खिलाफ ट्रेन से कूदकर फरार हो जाने का मुकदमा जीआरपी में दर्ज करा दिया है। पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार का कहना है कि पुलिस ने कई घंटे तक तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। दौसा की पुलिस बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed