फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The Panchayat Secretary beat up the wife and the Pradhan's husband was beaten up by the bully.

Mahoba News: पंचायत सचिव ने पत्नी और दबंग ने प्रधान के पति को पीटा

Fri, 13 Feb 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 13 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The Panchayat Secretary beat up the wife and the Pradhan's husband was beaten up by the bully.
महोबा/कुलपहाड़। जिले के कस्बा कुलपहाड़ में एक ग्राम विकास अधिकारी (पंचायत सचिव) ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से पिटाई की तो वहीं कबरई ब्लॉक के पहरा गांव में दबंग ने ग्राम प्रधान पति को पीटकर घायल कर दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना अजनर क्षेत्र के चमरुवा गांव निवासी प्रहलाद ने कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी नेहा की शादी बृजेश अहिरवार निवासी ललवा थाना महोबकंठ से हुई है। बृजेश कुमार वर्तमान में कुलपहाड़ नगर के गोविंद नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है और जैतपुर ब्लॉक में पंचायत सचिव के पद पर तैनात है। प्रहलाद का आरोप है कि 27 जनवरी की रात शराब पीने की बात पर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। इस पर बृजेश ने लोहे की रॉड से नेहा पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे नेहा का सिर फट गया। उसके दोनों हाथों में फैक्चर भी हुआ है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया। इस घटना में बृजेश के छोटे बेटे वंश को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे बृजेश ने नेहा के पास छोड़ दिया जबकि बड़े बेटे अंश को अपने साथ लेकर चला गया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एक अन्य घटना में थाना कबरई के ग्राम पहरा निवासी शिवशंकर कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी आरती कुशवाहा ग्राम प्रधान है। गांव में 11 फरवरी को सफाई अभियान चल रहा था। तभी गांव का कैलाश प्रजापति अपने हाथ में लाठी लेकर आया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लाठी से हमला कर दिया। मामले की सूचना डायल-112 पर दी गई। इसके बाद जब वह मामले की शिकायत करने थाने जा रहा था, तब भी आरोपी ने उसका रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed