फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The night was spent in prayer, hands raised for forgiveness of sins.

Mahoba News: इबादत में गुजरी रात, गुनाहों से माफी के लिए उठे हाथ

Thu, 05 Feb 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 05 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The night was spent in prayer, hands raised for forgiveness of sins.
महोबा। शब-ए-बरात पर्व पर मंगलवार को रातभर इबादत का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान मरहूमों के लिए दुआ-ए-मगफिरत की गई। घरों से निकले लोगों ने कब्रिस्तानों में चिराग जलाकर रोशनी की। शब-ए-बरात को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

शब-ए-बरात का पर्व जिलेभर में परंपरागत तरीके से मनाया गया। शहर में पर्व को लेकर मुस्लिम बाहुल इलाकों में खासी चहल-पहल रही। मंगलवार को दिन में लोग शब-ए-बरात की तैयारियों में जुटे रहे। घरों में खासतौर पर हलुवा बनाकर फातिहा दिलाई गई। शाम ढलने के बाद लोग घरों से निकलकर कब्रिस्तान पहुंचे और कब्रों पर चिराग व मोमबत्ती जलाकर रोशनी की। फातिहा पढ़कर मरहूमों के लिए दुआ-ए-मगफिरत की। साथ ही मजारों में पहुंच कर भी लोगों ने फातिहा पढ़कर दुआएं मांगी। वहीं, इशां की नमाज के बाद मस्जिदों में शुरू हुआ इबादत का दौर देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed