फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The monkey did not get caught, the Lucknow team returned to the rescue

नहीं पकड़ में आया बंदर, बैरंग लौटी लखनऊ की टीम

Wed, 03 Aug 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
The monkey did not get caught, the Lucknow team returned to the rescue
चरखारी (महोबा)। कस्बे में 10 से अधिक लोगों पर हमला कर घायल करने वाले कटखने बंदर को पकड़ने आई लखनऊ की विशेषज्ञों की टीम तीन के प्रयास के बाद बैरंग लौट गई। पहले व दूसरे दिन बंदर दिखा लेकिन तीसरे दिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बंदर न पकड़े जाने से लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी में बंदरों का आतंक होने पर लखनऊ की पर्यावरण सोसायटी से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई थी। टीम में शामिल महबूब अंसारी, जगदीश मौर्य व आदर्श वाजपेयी ने तीन दिन तक कटखने बंदर की पहाड़ व जंगलों में खोजबीन की। कई स्थानों पर जाल बिछाए गए लेकिन बंदर पकड़ में नहीं आया। थक हारकर टीम मंगलवार की शाम वापस लौट गई।
विज्ञापन

टीम के सदस्य महबूब अंसारी व जगदीश मौर्य ने बताया कि कटखना बंदर डर के चलते कहीं दूर चला गया है। टीम ने सोचा था कि बंदर अकेला रहता होगा, जिसे पकड़ने में आसानी होगी लेकिन यह बंदर समूह का प्रधान मुखिया बंदर निकला। इसके साथ करीब 40 बंदर और रहते हैं। यह बंदर भवनों मेें लगे शीशे व कांच को देखकर आक्रामक हो जाता है। जिसमें पकड़ने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट लगने से नीचे गिरा युवक, गंभीर
महोबा। लाइनमैन की लापरवाही से विद्युत पोल पर चढ़कर बिजली लाइन ठीक कर रहा युवक करंट की चपेट में आने से नीचे गिरकर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सलुआ निवासी मनोज कुमार (20) पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। लाइनमैन ने लाइन चालू करा दी। जिससे वह झुलस गया। परिजनों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)

हर घर तिरंगा फहराने की बनाई रणनीति
खरेला (महोबा)। भाजपाइयों व हिंदू सगठनों ने मंगलवार को कस्बा खरेला में बैठककर हर घर तिरंगा अभियान की रणनीति बनाई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने मोहल्लों में तिरंगा लगाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। 15 अगस्त को कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने अभियान को सफल बनाने का आहवान किया। इस मौके पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निरुपमा तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, शरद पचौरी, प्रवेंद्र रघुवंशी, शिवशंकर तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed