{"_id":"588cdac94f1c1b0f71cf472e","slug":"the-message-delivered-by-the-young-vote-free-of-fear","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवानों ने दिया भयमुक्त मतदान का संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवानों ने दिया भयमुक्त मतदान का संदेश
ब्यूरो, अमर उजाला महोबा
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
रूटमार्च करते जवान
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस जवान रूट मार्च कर रहे हैं। शनिवार को कस्बा खन्ना सहित आधा दर्जन गांवों में जवानों ने रूट मार्च किया और भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष खन्ना सतीष चंद्र शुक्ल के नेतृत्व में जवानों ने रूट मार्च निकाला। कस्बा के अलावा पुरा, बन्नी, चिचारा, कहरा, सिरसी, पचपहरा, अटघार आदि गांवों से गुजरते हुए जवानों ने लोगों से चुनाव के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। गांवों में एकाएक भारी पुलिस फोर्स के पहुंचने से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में खलबली मच गई। जब लोगों को पता चला कि चुनाव को लेकर पुलिस शंाति व्यवस्था बनाए रखने के लिए घूम रही है, तब उन्होंने राहत ली।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण भयमुक्त होकर मतदान करें। यदि कोई व्यक्ति डरा धमका कर या प्रलोभन देकर एक पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अफवाह व अराजकता फैलाने वालों की सूचना पुलिस को देने और भयमुक्त होकर मतदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन