फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The mercury rose, people were suffering due to extreme heat and humidity

Mahoba News: पारा चढ़ा, भीषण गर्मी और उमस से किया बेहाल

Tue, 27 May 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 27 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The mercury rose, people were suffering due to extreme heat and humidity
महोबा। नौपता के दूसरे दिन अधिकतम तापमान में दो अंक की वृद्धि हुई। भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। दोपहर के समय धूप तेज होने से सड़कों पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। ऐसे में जरूरी काम से ही लोग अपने घरों से बाहर निकले। दोपहर करीब एक बजे अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 54 फीसदी और हवाओं की रफ्तार 12 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। गर्मी से बचाव के लिए लोग अपने सिर पर गमछा आदि डालकर निकले। हालांकि, शाम करीब सात बजे के बाद मौसम सामान्य हो गया।
विज्ञापन

उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर का कहना है कि नौतपा के कारण तापमान कुछ बढ़ा है। हालांकि, बुधवार से तापमान में कुछ कमी आएगी। हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed