फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The mercury reached 46.6 degrees, marking the hottest day of the season.

Mahoba News: पारा 46.6 डिग्री पहुंचा, सीजन का रहा सबसे गर्म दिन

Wed, 20 May 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 46.6 degrees, marking the hottest day of the season.
फोटो 19 एमएएचपी 07 परिचय-शहर के मुख्य मार्ग पर दोपहर दो बजे इस तरह नजर आया सन्नाटा। संवाद
महोबा। भीषण गर्मी और लू ने मंगलवार को जनजीवन को प्रभावित किया। तेज गर्म हवाओं और झुलसाती धूप के बीच अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर के समय आसमान से आग बरसती महसूस हुई और सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन



सुबह आठ बजे से ही सूर्य का प्रकोप शुरू हो गया था, जो दोपहर 12 बजे के बाद चरम पर पहुंच गया। शाम तक गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल रखा। हालात ऐसे रहे कि पंखों की हवा भी गर्म लगने लगी और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन



भीषण गर्मी का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ दिखाई दिया। ग्राहक संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग चेहरे को कपड़ों से ढककर चलते नजर आए। मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही मोबाइल पर अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटों में लू की संभावना जताई थी। मंगलवार को इसका असर स्पष्ट दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता मात्र 15 प्रतिशत रही, जबकि हवाओं की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीश मिश्रा ने बताया कि आगामी दो से तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है और तापमान में और वृद्धि हो सकती है।


चार दिन लू का अलर्ट जारी
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विभाग व मौसम केंद्र लखनऊ की ओर से जनपद महोबा में 20 से 23 मई तक अत्यधिक लू की संभावना जताई गई है। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लू लगने की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें। प्रशासन ने किसानों और श्रमिकों को सुबह जल्दी काम शुरू करने और दोपहर के समय विश्राम करने की सलाह दी है। आपात स्थिति के लिए जिला आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 05281298431, 05281298432, 05281298433 और टोल-फ्री नंबर 1077 जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed