Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The market was lively; people made purchases according to their needs.

Mahoba News: बाजार में रही रौनक, लोगों ने जरूरत के हिसाब से की खरीदारी

Sat, 07 Nov 2026 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
The market was lively; people made purchases according to their needs.
हरदाेई। छोटी दिवाली पर शनिवार को भी बाजारों में भीड़ रही। लोगों ने अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी की। पूजन सामग्री के साथ खील-खिलौने, मिट्टी और गाय के गोबर के दीया और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। वहीं, चाट-पानी पूरी और फास्ट फूड की दुकानों पर भीड़ जुटी।
विज्ञापन

इस साल दिवाली पर लोगों ने कई तरह के उत्पादों की खरीदारी की है। पारंपरिक तौर पर सोना, चांदी और ज्वेलरी की मांग रही। लोगों ने मोबाइल फोन, एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को पसंद किया। कपड़ा और फैशन कारोबार में तेजी दर्ज की गई। साड़ी, सूट, कुर्ते, रेडीमेड कपड़े, बच्चों के कपड़े और पारंपरिक कपड़ों की बिक्री हुई। दिवाली की पूजा से जुड़े सामान जैसे मिट्टी के दीये, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, पूजा सामग्री, मिठाइयां और दूसरे खाद्य उत्पादों की मांग भी बढ़ी।
विज्ञापन

दीपावली के त्योहार को लेकर बाजार में रौनक रही। लोगों ने अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से खरीदारी की।
बाजार में त्योहार की तैयारियों को लेकर लोगों ने पूजन और सजावट से जुड़ी सामग्री की दुकानें सुबह से ही खुल गईं थी। दुकानदारों ने नवीनतम उत्पादों को सजाया भी। वहीं सेल में कपड़ों की लोगों ने जमकर खरीदारी की। खरीदारी के साथ ही खानपान का भी लोगों ने स्वाद लिया। चाट, पानी पूरी और फास्ट फूड की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने रेडीमेड रंगोली खरीदने के साथ ही मनपसंद रंगोली बनाने के लिए ड्राई कलर भी खरीदे। वहीं रंगोली बनाने के लिए भी विभिन्न डिजाइनें भी बाजार में उपलब्ध रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed