{"_id":"699c9f717cd3afe386083da4","slug":"the-issue-of-operation-of-soupa-special-market-echoed-in-the-house-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122758-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सदन में गूंजा सूपा विशिष्ट मंडी के संचालन का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सदन में गूंजा सूपा विशिष्ट मंडी के संचालन का मुद्दा
Tue, 24 Feb 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर से करीब 10 किमी दूर स्थित सूपा विशिष्ट मंडी के संचालन का मुद्दा विधान परिषद के सदन में गूंजा। जिले के चरखारी निवासी एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाकर सदन का ध्यान आकर्षित कराया। इससे अब सूपा विशिष्ट मंडी के जल्द संचालन की उम्मीद है।
एमएलसी ने नियम 111 के तहत यह मुद्दा सदन में उठाया। कहा कि जनपद महोबा में बाईपास में गल्ला मंडी बहुत छोटी है। जिससे फसल के समय मंडी के अंदर व बाहर मुख्य मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में बच्चों की जान को जोखिम बना रहता है। मंडी खरीदार कम व किसानों की संख्या ज्यादा होने से कई दिन तक किसानों को माल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ता है। अढ़तियों, किसानों और व्यापारियों के हित में सूपा विशिष्ट गल्ला मंडी का आवंटन कई साल पहले हो चुका है लेकिन व्यापारियों व किसानों की सुरक्षा के लिए वहां कोई भी पुलिस चौकी व राष्ट्रीय बैंक नहीं है। जिससे किसानों को काफी असुविधा व असुरक्षा महसूस होती है। उन्होंने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सूपा विशिष्ट गल्ला मंडी को क्रियाशील करने के साथ ही धनराशि जमा कराए जाने के लिए एक राष्ट्रीय बैंक व किसानों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित कराए जाने की मांग की है।