{"_id":"69ab20e3a105c8f0540a0a94","slug":"the-issue-of-non-availability-of-drinking-water-supply-resonated-in-the-chaupal-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123114-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: चौपाल में गूंजा पेयजल आपूर्ति न मिलने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: चौपाल में गूंजा पेयजल आपूर्ति न मिलने का मुद्दा
Sat, 07 Mar 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी की ग्राम पंचायत बसौठ में शुक्रवार को आयोजित जन चौपाल में नमामि गंगे योजना से मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति न पहुंचने का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के विकास व सफाई कराने और घरों में जल भराव की समस्या से निस्तारण की मांग की।
ग्राम प्रधान ज्ञानचंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में जनचौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान नोडल अधिकारी अवर अभियंता आरईएस राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। ग्रामीणों से विकास योजनाओं का सत्यापन किया गया। नमामि गंगे योजना से 12 से अधिक घरों में पानी की आपूर्ति न पहुंचने का मामला गांव के शिवम सिंह, परम नारायण व शिवप्रसाद ने उठाया। तब इसकी मौके पर हुई जांच में पाया कि मड़ैयन मोहल्ले में पाइपलाइनों के डालने के बाद पानी नहीं पहुंचा। मानिकचंद्र कुशवाहा ने त्योहार पर भी सफाई न कराए जाने की बात कही। नोडल अधिकारी ने तत्काल सफाई के निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख सीमा कुशवाहा, सचिव सोहेल नसीम, जेई कंसल्टेंट देवेंद्र राजपूत, अरुण सक्सेना आदि मौजूद रहे।