फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The issue of funding allocation for the project was coined in the House

सदन में गूंजा परियोजना के लिए धन आवंटन का मुद्दा

Thu, 25 Dec 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 25 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
The issue of funding allocation for the project was coined in the House

बुंदेलखंड को हराभरा बनाने के लिए 1200 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना धन आवंटन न होने से अधर में लटक गई है। छह माह से परियोजना का कामकाज ठप होने से नाराज बुंदेलखंड के दो राज्य सभा सदस्यों ने सदन में अर्जुन सहायक परियोजना के लिए धन आवंटन का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन


साथ ही केंद्र सरकार पर बुंदेलखंड की उपेक्षा का आरोप लगाया।


वर्ष 2009 में शुरू हुई अर्जुन सहायक परियोजना के तहत लहच्यूरा बांध के बारिश में बर्बाद होने वाले पानी को नहर के जरिए कबरई बांध में डालने और दो जिलों की नहर से सिंचाई कराने के लिए परियोजना की शुरुआत की गई थी। इसमें प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा पैसे का आवंटन किया जा रहा था।

विज्ञापन


लहच्यूरा बांध से कबरई तक करीब 75 किलोमीटर लंबी नहर की खुदाई करा दी गई है। बीच-बीच में कुछ स्थानाें पर किसानाें को मुआवजा न मिलने के कारण नहर का कार्य नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद और राज्य सभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने राज्यसभा सदन में केंद्र सरकार पर अर्जुन सहायक परियोजना के लिए पैसा स्वीकृत न किए जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि पैसे के अभाव में 900 करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य बंद हो गया है।


भाजपा सरकार से पहले यूपीए सरकार बराबर इस परियोजना के लिए पैसा आवंटित कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed