फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The intense heat increased the load, causing 45 transformers to blow in 23 days.

Mahoba News: भीषण गर्मी से बढ़ा लोड तो 23 दिन में फुंके 45 ट्रांसफार्मर

Sun, 24 May 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The intense heat increased the load, causing 45 transformers to blow in 23 days.
महोबा। आसमान से बरस रही आग और लगातार बढ़ते तापमान का असर बिजली व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले 23 दिनों के दौरान करीब 45 ट्रांसफार्मर फुंक गए जिन्हें मरम्मत के लिए चरखारी स्थित वर्कशॉप भेजा गया है। भीषण गर्मी और बढ़ते लोड के कारण रोजाना औसतन दो ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। इससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है और उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




बिजली निगम के अनुसार तापमान 46 डिग्री के पार पहुंचने से बिजली की मांग में तेजी आई है। लगातार बढ़ते लोड से ट्रांसफार्मर अधिक गर्म होकर फुंक रहे हैं। दूसरी ओर बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। वर्कशॉप के अवर अभियंता विजय शंकर ने बताया कि गर्मी के मौसम में हर माह लगभग 60 से 70 ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए पहुंचते हैं। बारिश के दिनों में भी यह समस्या अधिक रहती है। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में करीब 200 ट्रांसफार्मर विभिन्न क्षमता के उपलब्ध हैं, जिन्हें मांग के अनुसार क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed