फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The government hopes the wings

सरकार ने दिए उम्मीदों के पंख

Wed, 21 Sep 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Wed, 21 Sep 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
The government hopes the wings
समारोह में मौजूद महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में नारी जागरूकता गोष्ठी का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कालेज महोबा सभागार में किया गया। संगोष्ठी में प्रतिभाशाली महिलाओं ने मंच पर अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन का उनको खासा लाभ मिला है। अधिकारियाें ने सरकार द्वारा चलाई जा रही
विज्ञापन


विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि शिक्षा के बिना कोई सशक्त नहीं हो सकता। महिला शिक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर डीएम वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एके सिंह, डीआईओएस विधिनारायण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मसूद अख्तर अंसारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल,
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. उमाशंकर त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी यशवंत सिंह और प्रवक्ता मीरा पाल ने दीप जला कर कार्यक्रम की शुरूआत कराई। कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। जीजीआईसी की छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। गोष्ठी में डीएम ने कहा कि शिक्षा ही शक्ति है। शिक्षा के बिना कोई भी सशक्त नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हमें महिला शिक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शिक्षा के द्वारा सर्वागीण विकास होता है। आज हमें महिलाओं को शिक्षित कराकर राष्ट्र का विकास करना है। शिक्षा के साथ हमे शांति एवं जनसंख्या बनाए रखने के लिए महिलाओं को कानूनी शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए। जो महिलाएं स्वयं पर निर्भर हैं उनका परिवार और बेहतर तरीके से चल रहा है।


पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आधुनिक युग में महिलाएं भी शिखर पर पहुंच गई हैं। कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 हेल्प लाइन का शुभारंभ किया है। यह हेल्प लाइन चालू होने के बाद शोहदों में काफी खौफ बढ़ा है। 100 डायल सुविधा को सरकार द्वारा तेज किया गया है। अब 100 डायल करते ही 10 मिनट के अंदर पुलिस

मौके पर पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं व युवतियां ऐसा काम करें कि सम्मान उनके पास स्वयं चलकर आए। गुलाबी गैंग की कमांडर फरीदा बेगम और ग्रामोन्नति संस्थान की अध्यक्ष कल्पना खरे, अरुणोदय संस्थान की जिला समन्वयक शिप्रा, सहयोगी सेवा संस्थान की निदेशक नेहा चंसौरिया, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर त्रिपाठी, प्रवक्ता

डा. मीरा पाल, डा. एलसी अनुरागी, संध्या त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सीनियर आफीसर दिनेश तिवारी, कैलाशनाथ गोस्वामी, अजय विश्वकर्मा ने अधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जीजीआईसी की टीचर सरगम खरे ने किया। कार्यक्रम में स्काउट गाइड की कायनात, प्रियंका, आरती, गीता, सपना और निदा ने सहयोग किया।

पेंशन स्वीकृति पत्र पाकर खिले चेहरे
गोष्ठी कार्यक्रम में अफसरों ने समाजवादी पेंशन और पारिवारिक लाभ के डेढ दर्जन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। डीएम पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी ने समाजवादी पेंशन के लाभार्थी भगवती, बृजकुंवर, जयंती, मीरा, पार्वती, फूला, राजकुमारी, शिवकुमारी सहित एक दर्जन लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। देवकुंवर, मनकी, क्रांति, गुलाबरानी, रत्ती सहित आधा दर्जन लाभार्थियों को पारिवारिक लाभ योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

गुलाबी गैंग ने बांटी साड़ियां
अमर उजाला और प्रदेश सरकार के साझा कार्यक्रम में दो दर्जन से ज्यादा गुलाबी गैंग की महिलाओं ने शिरकत की। इस मौके पर गुलाबी गैंग की कमांडर फरीदा बेगम ने कांति, बेनीबाई, मालती सहित तीन महिलाओं को गुलाबी साड़ी वितरित की। साड़ी पाकर महिलाएं खुश नजर आई।


सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
गोष्ठी कार्यक्रम के मौके पर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण, मुफ्त इलाज एवं चिकित्सा सुविधाएं, 102 नंबर एंबुलेंस सेवा, कन्या विद्याधन योजना, समाजवादी पेंशन योजना, समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना, शिक्षा का विस्तार, नि:शुल्क लैपटाप वितरण आदि योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं व छात्राओं को योजनाओं एवं उपलब्धि से संबंधी बुकलेट भी वितरित की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed