{"_id":"693e58046e05950f0ab71ce851c4ce6c","slug":"the-front-of-the-train-jumped-debt-distressed-farmers-learn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Wed, 23 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखे की मार झेल रहे एक किसान ने बैंक और साहूकार के कर्ज से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना महोबकंठ के ग्राम घुटई निवासी डालचंद्र (45) पुत्र चतुरभुज पिछले दो साल से अतिवृष्टि व सूखा के कारण खेतों में फसल न होने से एसबीआई बैंक कुलपहाड़ का चार लाख रुपये और साहूकारों का दो लाख रुपये कर्ज नहीं चुका पा रहा था। परिवार का भरण पोषण न कर पाने और कर्ज की अदायगी न किए जाने से वह खासा परेशान था।
सोमवार सुबह डालचंद ने दिदौरा घुटई ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के आगे कूदकर कर आत्महत्या कर ली। मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतक किसान के पास दस एकड़ जमीन है, लेकिन सूखे के चलते बुआई नहीं हो सकी थी। उसका एक पुत्र भानुप्रताप (12) और दो पुत्री कुसुम (20) व ममता (18) हैं। मृतक किसान की मौत से उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी सवित्री ने बताया कि पति पर एसबीआई बैंक कुलपहाड़ का चार लाख रुपये और साहूकारों का दो लाख रुपये कर्ज था।
कर्ज अदायगी और बेटियों की शादी को लेकर वह खासा परेशान रहते थे। इसी तनाव में उन्होंने यह कदम उठाया है। एसडीएम कुलपहाड़ मोहम्मद रिजवान ने बताया कि इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। लेखपाल की टीम को गांव में भेजकर जानकारी कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।