फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The flag planted on unloading Bajpaiyaen jam

झंडा उतारने पर भाजपाइयाें ने लगाया जाम

Sun, 05 Apr 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला महाोबा
अमर उजाला महाोबा Updated Sun, 05 Apr 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
The flag planted on unloading Bajpaiyaen jam
 भाजपा प्रत्याशी अखिल राजपूत की गाड़ी से झंडा उतारने से भड़के भाजपाइयों ने जमकर हंगामा काटा। बाद में झांसी-मिर्जापुर हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर बांदा से भाजपा सांसद और महोबा-हमीरपुर के सांसद भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सीओ कुलपहाड़ और भाजपा नेताओं के बीच जमकर नोकझाेंक हुई। दो घंटे तक लगे जाम से यात्री बेहाल हो गए। बाद में भाजपा कार्यकर्ताआें द्वारा गाड़ी में झंडा लगाने के बाद जाम खोला।
विज्ञापन

कमिश्नर कल्पना अवस्थी और डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधानसभा चरखारी के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण से वापस लौटते समय ग्राम सुगिरा में भाजपा प्रत्याशी अखिल राजपूत की गाड़ी में दो झंडे लगे थे। इस पर कमिश्नर ने सीओ कुलपहाड़ जीपी यादव को गाड़ी से एक झंडा उतारने के निर्देश दिए। कमिश्नर के आदेश पर सीओ ने अखिल राजपूत की गाड़ी से पार्टी का झंडा उतार दिया। इससे प्रचार कर रहे भाजपा प्रत्याशी और समर्थक भड़क गए। सीओ से झंडा लगाने की अपील की, नहीं माने तो झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक महोबा से पनवाड़ी, राठ, झांसी, उरई, ग्वालियर आने जाने वाले वाहन फंस गए। उधर झंडा उतरवाने की खबर मिलते ही क्षेत्र में प्रचार कर रहे हमीरपुर-महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, बांदा-चित्रकूट के सांसद भैरवप्रसाद मिश्रा और पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत पहुंच गए। इस बीच सीओ कुलपहाड़ और भाजपा नेताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। भाजपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि सीओ कुलपहाड़ ने अपशब्दों का प्रयोग किया। इस मौके पर गंगाचरण राजपूत ने कहा कि प्रशासन सत्ता पक्ष के इशारे पर काम करके विपक्ष पर दबाव बना रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दो घंटे बाद भाजपाइयों ने गाड़ी में दूसरा झंडा लगाने के बाद जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed