{"_id":"a2e2d9a2f191d30070beb35f11fb8dbf","slug":"the-fire-destroyed-property-worth-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से लाखों की संपत्ति स्वाहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से लाखों की संपत्ति स्वाहा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग अलग स्थानों पर हुई आग की घटनाओं में तीन लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई। शहर के मोहल्ला भटीपुरा में एक कर्मचारी के घर में शनिवार रात आग लग जाने से दो लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आकर एक भैंस और दो बकरियों की भी मौत हो गई। सुबह परिजनों ने घर जाकर देखा तो तीनों पशु मृत पड़े थे।
शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी रामप्रसाद घर के पास बने अपने दूसरे मकान में भैंस और दो बकरियां पाले था। रात में दूध लगाने के बाद गृह स्वामी ने मच्छरों को भगाने के लिए कंडों का धुआं किया और दूसरे घर में आकर लेट गए। तभी रात में कंडों की आग से मकान जल गया। आग की चपेट में आकर घर में बंधी दो बकरियां और एक भैंस की मौत हो गई।
खन्ना प्रतिनिधि के मुताबिक, ग्राम बरभौली निवासी बाबू वर्मा पुत्र रतिया के मकान में रविवार की शाम को शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे घर में रखा पांच क्विंटल मटर, पांच क्विंटल लाही, आठ क्विंटल गेहूं, टीवी, फ्रिज व स्टेबलाइजर जल गए। घर में रखी दस हजार की नकदी व अन्य घरेलू सामान भी आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।