फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The festival will be the enhanced security

त्योहार पर रहेंगे सुरक्षा के बेहतर इंतजाम

Wed, 25 Mar 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Wed, 25 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
The festival will be the enhanced security
इलाहाबाद जोन के पुलिस महानिरीक्षक ब्रजभूषण ने कहा कि आपराधिक
विज्ञापन
प्रवृत्ति के लोगाें को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। उन्हाेंने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष शाम छह से रात नौ बजे तक क्षेत्र की सड़कों और गलियों में निकलकर जायजा लें। इतना ही नहीं संवेदनशील मोहल्लाें को भी चिह्नित करें। अब एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। बल्कि यूपी पुलिस की वेबसाइट पर मेल कर दें।
पुलिस महानिरीक्षक बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में सुबह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि रामनवमी त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के कोतवाली प्रभारियाें और थानाध्यक्षों को निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि थाने में प्रार्थना पत्र देने वाले को रसीद दी जाए। थानाध्यक्ष चरित्र प्रमाण पत्र व अन्य मामलाें की फाइलाें में रिपोर्ट जल्द से जल्द लगाएं। पीड़ित को थाने के चक्कर न लगवाएं। यदि ऐसी शिकायत मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आईजी ने कहा कि समय सीमा के अंदर जांच करें। जिससे लोगाें को राहत मिल सके। उन्हाेंने बताया कि जिले में 125 विवेचनाएं लंबित हैं। जिन्हें जल्द से जल्द निस्तारण करने के थानाध्यक्षाें को निर्देश दिए गए हैं। उन्हाेंने कहा कि पुलिस अच्छे लोगों का सहयोग ले। उन्हाेंने कहा कि अपराधियों की हिस्ट्री खोली जाए। जिससे लोगाें में दहशत पैदा हो। उन्होंने त्योहार के मद्देनजर मंदिरों के आसपास बेहतर सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, एसपी केके गहलोत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed