फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The family sat on a hunger strike to demand possession

कब्जा दिलाने की मांग को अनशन पर बैठा परिवार

Thu, 08 Jul 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
The family sat on a hunger strike to demand possession
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के मौजा पसवारा में धोखाधड़ी कर जमीन बेचे जाने से परेशान दिव्यांग ने परिवार के साथ गुरुवार से सदर तहसील में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील में परिवार सहित अनशन पर बैठे पसवारा निवासी भूषण ने बताया कि मौजा पसवारा में उसकी दादी परमी के नाम भूमि थी। जिसमें वह खेती-किसानी करता था। पांच साल पहले कुछ लोगों ने धोखाधड़ी करके उसकी दादी से भूमि का बैनामा करा लिया।
विज्ञापन

जब जानकारी हुई तो उसने प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर वह अनशन पर बैठा है। पीड़ित ने ऐलान किया है कि दोषियों पर कार्रवाई और भूमि वापस न दिलाए जाने तक वह अनशन जारी रखेगा। एसडीएम मो. अवेश का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed