{"_id":"68eaa6664a26ae024000eda4","slug":"the-faces-of-artisans-lit-up-after-receiving-the-toolkit-mahoba-news-c-225-1-mah1002-118820-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: टूलकिट पाकर खिल उठे हस्त शिल्पियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: टूलकिट पाकर खिल उठे हस्त शिल्पियों के चेहरे
Sun, 12 Oct 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए जिले के एक सैकड़ा हस्तशिल्पियों को टूल किट का वितरण किया गया। टूलकिट पाकर हस्तशिल्पियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विकास आयुक्त हस्त शिल्प, वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रायोजित कार्यक्रम के तहत प्रतिश्रेष्ठ स्टोन कॉर्विंग प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनके क्षेत्र में गौरहरी गांव हस्त शिल्पकला के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए, हस्तशिल्पियों को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार भरपूर सहयोग करेगी। कार्यक्रम में हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी विशाल वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य हस्त शिल्पियों को स्वावलंबी बनाना है। कार्यक्रम में 100 महिला और पुरुष हस्त शिल्प कलाकारों को टूलकिटें दी गईं। इस मौके पर राजर्षि शुक्ला, पूनम शुक्ला, कालीदीन विश्वकर्मा, दुर्गेश मिश्रा, महेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।